बागपत, अप्रैल 5 -- छपरौली क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद ने छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार की संस्तुति पर दो महत्वपूर्ण सम्पर्क मार्गों के लिए प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब इन मार्गों के निर्माण और मरम्मत कार्य शीघ्र ही शुरू होने जा रहे हैं। विधायक डॉ अजय कुमार ने बताया कि मंडी परिषद द्वारा जनपद बागपत के बड़ौत क्षेत्र में बिजवाड़ा बाईपास से जोड़ी-माखर-बडावद मार्ग के टी-प्वाइंट (जगपाल के भट्टे तक) 1.15 किलोमीटर लम्बे नवनिर्माण कार्य के लिए 57.49 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की गई है। इस निर्माण में आगामी पाँच वर्षों का अनुरक्षण व्यय भी शामिल है, जिससे मार्ग की दीर्घकालिक गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकेगी। इसके साथ ही, मंडी परिषद द्वारा किरठल से रठौड़ा सम्पर्क मार्ग की मरम्मत हेतु 1.50 कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.