मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। उपस्थिति बनाने के बाद काउंसिलिंग से पहले दो शिक्षक गायब हो गए। शनिवार को जिला निबंधन परामर्श केन्द्र में सक्षमता उत्तीर्ण शिक्षकों की काउंसिलिंग में यह मामला सामने आया। प्रमाण पत्रों की जांच के बाद 15 शिक्षकों को संदिग्ध की सूची में रखा गया है। सक्षमता तीन और चार के उत्तीर्ण शिक्षकों की काउंसिलिंग कराई जा रही है। दूसरे दिन 273 शिक्षकों का स्लॉट काउंसिलिंग के लिए विभाग की ओर से भेजा गया था। डीपीओ स्थापना इन्द्र कुमार कर्ण ने बताया कि इसमें से 226 शिक्षक उपस्थित हुए। वहीं, दो शिक्षक उपस्थिति बनाने के बाद काउंसिलिंग से पहले ही गायब हो गए। इनकी सूची विभाग को भेजी जा रही है। काउंसिलिंग के दौरान अलग-अलग काउंटर पर 15 शिक्षक ऐसे मिले जिनकी कागजात में कई तरह की गड़बड़ी थी। यही नहीं, कई के मूल प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.