लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- गोला गोकर्णनाथ। गोला वन रेंज के खेतों में एक बाघिन अपने दो शावकों के साथ देखी गई। जिससे दहशत फैल गई। तमाम भीड़ मौके पर पहुंची तो बाघिन एक शावक के साथ गन्ने में भाग गई। दूसरा शावक वही झाड़ी में बताया जा रहा है। वनकर्मी निगरानी कर रहे हैं। मंगलवार को गोला वन रेंज में बांकेगंज रोड के पास गन्ने के खेत में एक बाघिन दो शावकों के साथ देखी गई। चर्चा शुरू हुई कि बाघिन ने गन्ने के खेत में शावकों को जन्म दिया है। इलाके के तमाम भीड़ वहां पहुंच गई। शोर सुनकर बाघिन गन्ने के खेत में भाग गई। उसके साथ एक शावक भी चला गया। जबकि दूसरा शावक अभी रोड के किनारे झाड़ियां में ही छिपा बताया जा रहा है। रेंजर संजीव कुमार तिवारी का कहना है कि बाघिन अपने शावकों के साथ मैलानी रेंज की तरफ से आई है। शावक बड़े हैं। वन कर्मियों को लगा दिया गया है, नि...