रांची, जून 24 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड लोक सेवा आयोग विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन करेगा। जेपीएससी ने एक जुलाई को जंतु विज्ञान और दो जुलाई को पंचपरगनिया के अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्रों की जांच के लिए बुलाया है। जंतु विज्ञान के लिए 62 और पंचपगनिया के लिए 28 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों में मेधाक्रम में कोटिवार रिक्ति के अनुसार इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में सीटों से तीन गुणा अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। पंचपरगनिया के लिए इंटरव्यू आठ जुलाई को होगा। इससे पहले पंचपरगनिया विषय के लिए 14 व 15 सितंबर 2023 की तिथि निर्धारित थी, जिसे बाद में स्थगित कर दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.