गिरडीह, मार्च 1 -- धर्मेन्द्र पाठक बगोदर। बगोदर-हजारीबाग मेन रोड के अलपीटो से हेठली बोदरा को जोड़ने वाली जर्जर सड़क का मामला विधानसभा में गूंजा है। बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो ने शुक्रवार को मामले को सदन में उठाकर जर्जर सड़क का निर्माण किए जाने की वकालत की है। साथ ही इसी रोड के हरिजन टोला के पास कोनार नहर में एक पुलिया निर्माण की मांग की है। विधायक के द्वारा उक्त सड़क को विधानसभा में उठाने और निर्माण किए जाने की मांग किए जाने से जर्जर सड़क का निर्माण होने की उम्मीद जग गई है। बता दें कि अलपीटो से हेठली बोदरा गांव को जोड़नेवाली सड़क पूरी तरह से कच्ची है। नहर के किनारे से होकर गुजरी कच्ची और जर्जर सड़क होकर बारिश के दिनों में आवागमन करने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अलपीटो से हेठली बोदरा तक एक किमी की सड़क दो विधानसभा क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.