हापुड़, मार्च 8 -- किठौर रोड स्थित सीएनजी पंप के सामने शुक्रवार को थ्रीव्हीलर और छोटा हाथी की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार सात बच्चों समेत 21 लोग घायल हो गए। जिनमें से एक बच्ची समेत दस लोगों को गंभीर हालत में दिल्ली और मेरठ के अस्पतालों के लिए रेफर किया गया है। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र गांव सरावा निवासी नेपाल अपने परिवार के लोगों के साथ शुक्रवार दोपहर छोटा हाथी से सिंभावली के गांव धनपुरा में भात देने के लिए जा रहा थे। उसको गांव सरावा निवासी चालक सादिक चला रहा था। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में किठौर रोड स्थित सीएनजी पंप के सामने पहुंचा सामने से आ रहे थ्रीव्हीलर से वाहन की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन पलट गए। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इस दौरान थ्रीव्हीलर व छोटा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.