बेगुसराय, मार्च 28 -- बीहट, निज संवाददाता। बीहट नगर परिषद की मुख्य पार्षद बबीता देवी ने शुक्रवार को बरौनी प्रखंड मुख्यालय स्थित पत्रकार बैठक कक्ष में प्रेस वार्ता के जरिये अपने दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को रखा। मुख्य पार्षद ने कहा कि नगर का विकास उनके लिए सर्वोपरि है। सभी के सकारात्मक सहयोग से ही नगर का समुचित विकास संभव है। मुख्य पार्षद ने बताया कि उनके कार्यकाल के प्रथम दो वर्षो में बीहट नप क्षेत्र में करीब 35 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है। आज नप क्षेत्र में साफ-सफाई का काम सुचारू रूप से चल रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में कुल आवास योजना के 1975 लाभुकों में से 1226 के आवास पूर्ण हो चुके हैं, अन्य लंबित आवास भी दो से तीन महीने के भीतर पूर्ण हो जायेंगे। मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए 1940 लाभुको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.