अल्मोड़ा, फरवरी 18 -- रानीखेत। पन्याली में दो पक्ष वर्षों से एक जमीन के टुकड़े के लिए लड़ते आ रहे थे। मामला प्रशासन तक पहुंचा तो सोमवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद टीम के साथ विवाद सुलझाने पहुंच गए। जमीन की जांच की तो हर कोई हैरान हो गया। जिस जमीन का लंबे समय से विवाद चल रहा था, वह सरकारी निकली। अब प्रशासन ने भूमि से ही कब्जा हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं। हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर पन्याली में भूमि को लेकर लंबे समय से कैंट कर्मी ईश्वर सिंह टनवाल और ग्रामीण चंद्रशेखर पांडेय के बीच विवाद चल रहा था। कुछ दिन पूर्व बेनाप और लोनिवि की भूमि पर अपना दावा जताकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ संयुक्त मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र सौंप दिया। विवाद लगातार उग्र हो रहा था। सोमवार को अचानक पन्याली में दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। विवाद ने हंगामे का ...