सिद्धार्थ, मार्च 27 -- भनवापुर। क्षेत्र के धनोहरी गांव निवासी मालती पत्नी स्व. कमल किशोर ने एसपी को शिकायती पत्र देकर गांव के दो लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसने बताया कि मामले की डुमरियागंज पुलिस से शिकायत की गई, बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने बताया है कि 21 मार्च की शाम करीब सात बजे घर के भीतर मिट्टी का चूल्हा बना रही थी। इसी समय गांव के दो लोग घर में घुसकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारेपीटे। शोर सुनकर बीच बचाव करने आई पतोहू को मारपीट कर उसका कपड़ा फाड़ दिया। पीड़िता ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है। जांच के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.