बस्ती, फरवरी 8 -- बस्ती, निज संवाददाता। लालगंज पुलिस ने चोरी के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के भुवनी निवासी छोटेलाल यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी रेहरवा पाकरडाड़ स्थित डेयरी के बाहर रखी साइकिल व कुर्ता में रखे साढ़े चार सौ रुपये विपक्षी रामू गोस्वामी व गुड्डू ने चुरा लिया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रामू गोस्वामी निवासी बैजनाथजोत और गुड्डू निवासी गौरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...