पीलीभीत, जुलाई 26 -- पीलीभीत। डीसीओ ख़ुशी राम ने गन्ना विकास परिषद मझोला के गॉव रामपुर बौरख मे हो रहे सर्वे सट्टा प्रदर्शन का निरीक्षण किया। इस वर्ष दो लाख 36 हजार गन्ना किसानों का सर्वे किया गया। इन सभी गन्ना किसानों से गन्ना विकास विभाग के कर्मचारी संपर्क करेंगे और उन्हें कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का काम करेंगे। जिले के 1207 गन्ना गांवों में एक लाख हेक्टेयर से अधिक गन्ना की फसल का सर्वे किसानों के नाम दर्ज किया गया। जिन किसानों के नाम गन्ना सर्वे दर्ज किया गया है, उन किसानों को ग्राम स्तरीय सर्वे सट्टा प्रदर्शन के दौरान गन्ना सर्वे से सम्बंधित आकड़ों को दिखाया जा रहा है। इसके साथ ही किसानों को एक प्रति उपलब्ध कराई जायेगी l गाँव के सार्वजानिक स्थान पर प्लॉटवार गन्ना सर्वेक्षण, प्रजातिवार गन्ना क्षेत्रफल, किसान का बेसिक कोटा, बेसिक...