शामली, फरवरी 14 -- कृषि भूमि का बैनामा न करने और रुपए हड़पने के आरोप में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई कैराना स्थित अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर की गई। हरियाणा के करनाल निवासी रूपिन्द्र कौर ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके पति स्व. जानपाल सिंह ने वर्ष 2018 में ग्राम टोडा स्थित कृषि भूमि का इकरारनामा मदन और उसकी पत्नी अनिता से 2.50 लाख रुपये में किया था। आरोप है कि उनके पति ने बतौर पेशगी दो लाख रुपये दे दिए थे और शेष रकम बैनामे के समय देनी थी। पीड़िता के अनुसार 20 नवंबर 2019 को उनके पति बैनामा कराने के लिए उपनिबंधक कार्यालय पहुंचे, लेकिन विपक्षी नहीं आए और बाद में टालमटोल करते रहे। इस बीच 31 दिसंबर 2024 को उनके पति का निधन हो गया। आरोप है कि विपक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.