रांची, फरवरी 7 -- रांची। लोअर बाजार थाना क्षेत्र के डंगरा टोली मिडिल लेन निवासी महिला अधिवक्ता पूनम कुमारी और उनके पति अमरदीप कुमार प्रजापति को लोगों के समूह ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। हमलावरों ने महिला अधिवक्ता से दो लाख रुपए की रंगदारी नहीं देने पर मकान का निर्माण नहीं करने देने की धमकी दी। मामले में पूनम कुमारी की लिखित शिकायत पर शंभु उर्फ संजय कुमार, अनिल प्रसाद, परवेज, गीता देवी, पूनम देवी, हिमांशु, सावित्री देवी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कहा गया है कि पिछले दिन वह अपनी जमीन पर निर्माण कार्य करा रही थी। इसी समय शंभु वहां पहुंचा व अपशब्द कहे। इसी दौरान उसने बुरी नीयत से शरीर को छुआ फिर नाखून से खरोंच लगा दिया। इसी मामले में संजय कुमार ने अधिवक्ता दंपती पर गाली-गलौज और मारपीट करने का केस किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.