हरदोई, मई 5 -- हरदोई, संवाददाता। शादी के बाद अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपयों की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट करते हुए उसे घर से भगा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पिहानी थाना क्षेत्र के सआदतनगर निवासी नसरीन ने अरवल थानाक्षेत्र के जहानियापुर गांव के मजीद, मुन्नू, सिराजू, जहूरन आमिना के अलावा तिलहर गांव के महबूब व रियासुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी शादी गत वर्ष मजीद के साथ हुई थी। ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपयों की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर मार्च में उसके साथ मारपीट करके घर से भगा दिया, तब से वह अपने पिता के घर रह रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.