हरदोई, फरवरी 21 -- हरदोई। किसानों के लिए रियल टाइम खतौनी और घरौनी में त्रुटियां आफत बनी हैं। अंश निर्धारण में भी हुई मनमानी से जिले में दो लाख से ज्यादा किसान तहसीलों के चक्कर काट रहे हैं। किसी का नाम तो किसी की जाति व आधार कार्ड में स्पेलिंग अलग होने से फार्मर आईडी तक नहीं बन पा रही है। इससे गुस्साई भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। भाकियू जिलाध्यक्ष प्रगट सिंह की अगुवाई में किसान इकट्ठा हुए। कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए किसानों ने कहा कि रियल टाईम खतौनी और घरौनी में बहुत अधिक त्रुटियां पाई जा रही हैं। इनको सुधारने की व्यवस्था दयनीय है। किसानों को बेवजह परेशान कर दौड़ाया जा रहा है। बिना पैसे के लेनदेन के कोई काम नहीं हो रहा है। इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राजस्व परिषद कैंप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.