गिरडीह, मार्च 29 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह जिले में एक अनोखी घटना सामने आई है, जहां दो लड़कियों ने आपस में शादी कर ली। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। शुक्रवार को दोनों लड़की विवाह रचाने के बाद मुफस्सिल थाना पहुंची और पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। लड़कियों की कहानी सुन पुलिस भी आश्चर्यचकित रह गई। पांच सालों से दोनों लड़कियों में चल रहा है प्रेम प्रसंग : यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां 30 वर्षीय लड़की और 24 वर्षीय लड़की ने एक-दूसरे से शादी कर ली। दोनों का प्रेम प्रसंग लगभग पांच सालों से चल रहा है। दोनों में गहरा प्रेम है। अपने रिश्ते को सामाजिक मान्यता देने के लिए दोनों ने शादी करने का फैसला किया और शुक्रवार को दोनों अपनी मर्जी से गादी श्रीरामपुर स्थित शिव मंदिर में शादी कर ली। शादी करने के बाद ...