मेरठ, मई 9 -- मेरठ/मुजफ्फरनगर, हिटी मुजफ्फरनगर पुलिस ने झारखंड से तस्करी कर लाए गए 22 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। दो लग्जरी कारों में इसे छिपाकर लाया जा रहा था। गिरोह के तार झारखंड और उड़ीसा से भी जुड़े हैं। पुलिस ने बताया कि शामली रोड पर चेकिंग के दौरान तीन तस्करों को दो लग्जरी कारों के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों कार से 22 किलो गांजा बरामद हुआ। तस्करों के गिरोह का सरगना गिरफ्तार आरोपी मनोज निवासी पल्लवपुरम मेरठ, है। उसके दो साथी ललित और मनोज निवासी कांधला हैं। बरामद गांजा की कीमत लगभग 3 लाख है। मेरठ निवासी तस्कर मनोज गाड़ी से उड़ीसा-झारखंड से गांजा लाता है। वह विभिन्न शहरों में इसे बेचता है। पल्लवपुरम निवासी मनोज अपने ललित व मनोज को गांजा सप्लाई करने आया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी जिस शहर में गांजा बेचने जाते थे,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.