गया, फरवरी 4 -- उत्पाद विभाग की अलग-अलग टीम ने 1134 बोतल अंग्रेजी शराब लदी दो कार पकड़ी। दोनों कार मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से मंगलवार की रात पकड़ी गई। एक कार से अंग्रेजी से शराब की बोतलें और दूसरी ट्रेटा पैक पकड़ी गई। एक युवक को गिरफ्तार किया गया। अलग-अलग मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि समेतिक जांच चौकी, डोभी की टीम ने बुधवार की रात मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पथरा गांव के पास टाटा जेस्ट कार पकड़ी। जांच में कार से 768 बोतल अंग्रेजी शराब निकली। पीछा करने के दौरान तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग निकले। किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। 138 लीटर शराब और कार को जब्त कर अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया। छापेमारी में एएसआई बंटी यादव, धर्मेंद्र बैठा व कमल किशोर सहित जवान शामिल रहे। हरिओ में ट्रेटा पैक लदी कार पकड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.