जमशेदपुर, मार्च 7 -- कपाली ओपी अंतर्गत कमारगोड़ा में सोनारी ग्वाला बस्ती निवासी शिवम कुमार सिंह (20) की महज दो रुपये के लिए हत्या कर दी गई। उसका शव गुरुवार सुबह कमारगोड़ा के पास झाड़ी में मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव बरामद होने के बाद उसके पास से मिले कागजात के आधार पर उसका पता सोनारी पाया गया। सोनारी पुलिस से संपर्क करने पर लापता शविम के बारे में जानकारी मिली। परिजनों को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद शव की शिनाख्त हुई। उसके शरीर पर कई जगह बेरहमी से वार किए गए थे। हत्या की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ सोनारी ग्वाला बस्ती से आए लोगों ने सोनारी-डोबो-कांदरबेड़ा लिंक रोड जाम कर दिया। इससे वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। किसी भी वाहन को आक्रोशित लोग आने-जाने नहीं दे रहे थे। सड़क पर ही बांस-बल्ली बिछा दी गई थी। टा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.