मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर। बैरिया बस स्टैंड के पास एक गेस्ट हाउस के कमरे में फंदे से लटके मिले कोलकाता के व्यवसायी और उसके पुत्र के शव मामले में पुलिस ने मोबाइल से नंबर निकाल कर दो करीबियों को कॉल की। दोनों ने पुलिस का फोन उठाया, लेकिन व्यवसायी की मौत पर कोई संज्ञान नहीं लिया। थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि मोबाइल से उसकी पत्नी का नंबर नहीं मिला है। अब सीडीआर निकाली जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि व्यवसायी किससे अधिक संपर्क में था। पुलिस ने पिता-पुत्र के शव को 72 घंटे के लिए शवगृह में सुरक्षित करा दिया है। गेस्ट हाउस के मैनेजर के बयान पर पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है। बता दें कि बैरिया बस स्टैंड के समीप गेस्ट हाउस में शुक्रवार की देर शाम पश्चिम बंगाल के कोलकाता के व्यवसायी शुभंकर सावू और उसके 15 वर्षीय पुत्र देवांशु सावू का बंद ...