मथुरा, फरवरी 7 -- राशन वितरण में गड़बड़ी एवं घटतौली रुक नहीं पा रही है। राशन कार्ड धारक इसकी शिकायत कर रहे हैं। ऐसे ही प्रकरण में दो राशन कोटेदारों के लाइसेंस निरस्त एवं दो के लाइसेंस निलंबित किए हैं। दो राशन विक्रेताओं को चेतावनी देते हुए जुर्माना लगाया गया है। शासन की मंशा है कि राशन कार्ड धारकों को पूरा राशन समय पर मिले। राशन वितरण के दौरान भी नोडल अधिकारियों द्वारा नजर रखी जाती है। इसके बाद भी कुछ राशन विक्रेता गड़बड़ी कर रहे हैं, जिसकी शिकायत कार्ड धारक कर रहे हैं। विभाग को मिली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए छाता क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक मोहन प्रकाश उपाध्याय ने जांच की और शिकायत सही मिलने पर कार्रवाई की। छाता के जंघावली में कोटेदार मुनफीरा और पीरपुर में पिंकी की राशन दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। जटवारी में परवेज आलम औ...