लखनऊ, दिसम्बर 1 -- गोमतीनगर के विजयखंड में महेश कुमार मिश्रा (25) ने फांसी लगा ली। सोमवार सुबह कमरे में फंदे पर उनका शव लटका मिला। परिवारीजनों से उनका विवाद हुआ था। उधर, गुडंबा के बजरंग नगर में सूरज अवस्थी (21) ने भी फांसी लगा ली। वह अवसादग्रस्त थे। इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक महेश मिश्रा मूल रूप से बाराबंकी रामनगर के रहने वाले थे। हफ्ते भर पूर्व उनका परिवारीजनों से कुछ विवाद हो गया था। इसके बाद वह विजयखंड में किराए के मकान में आकर रहने लगे थे। एक काफी शॉप में नौकरी करते थे। पड़ोस के कमरे में रहने वाले आशीष ने सुबह करीब 10 बजे बेल्ट के सहारे लोहे के एंगल से महेश का शव फंदे पर लटका देख पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। आशीष ने बताया कि महेश का फोन पर परिवारीजनों से विवाद हुआ था। इसके बाद उसने फांसी लगाई। इंस्पेक्टर ने ब...