मिर्जापुर, फरवरी 10 -- जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत से जमालपुर कस्बा में दूसरे दिन सोमवार को भी मातम पसरा रहा। अनियंत्रित बाइक पेड़ में टकराने से दोनों युवकों की मौत हो गई थी। दोनों तिलक समारोह से वापस लौट रहे थे। दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। युवकों की मौत से उनके परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। वहीं ग्रामीणों में चर्चा रही कि दोनों चलती बाइक पर स्टंट करते समय दुर्घटना का शिकार हो गए। जमालपुर कस्बा निवासी वीरेंद्र मौर्य का 22 वर्षीय पुत्र विवेक मौर्य अपने घर के बगल स्थित अब्बास अली के पुत्र 23 वर्षीय हसनैन के साथ रविवार की शाम बाइक से जयपट्टी गांव तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से वापस लौटते समय उनकी बाइक जयपट्टी गांव के पास पेड़ में टकरा गई। जिससे दोनों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.