श्रावस्ती, मई 8 -- श्रावस्ती, संवाददाता। तीन पुलिस कर्मचारियों को पदोन्नति विभाग ने दी है। इसमें दो पदोन्नति पाकर जहां आरक्षी से मुख्य आरक्षी बने हैं। वहीं एक मुख्य आरक्षी उपनिरीक्षक बन गए। एसपी ने तीनों कर्मचारियों को पदचिन्ह लगाकर बधाई दी और ईमानदारी से कार्य करने की नसीहत दी। पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी रवि जायसवाल व थाना मल्हीपुर में नियुक्त आरक्षी कमलेश को मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नति दी। वहीं थाना सोनवा में नियुक्त मुख्य आरक्षी सदाशिव यादव को उपनिरीक्षक के पद पर प्रोन्नति होने पर स्टार लगाया। पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नति हुए कर्मचारियों से नियुक्त स्थान के बारे में जानकारी ली तथा कहा कि पदोन्नति कर्मचारी की मेहनत व कर्तव्य निष्ठा से प्राप्त होती है। पदोन्नति मेहनत व लगन से मिली उपलब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.