गोरखपुर, अगस्त 6 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता नेपाल के साथ मानसूनी बारिश के चलते पिछले 24 घंटे में नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे के भीतर राप्ती नदी का जलस्तर बर्डघाट में दो मीटर तक बढ़ गया है। रोहिन नदी में भी तेज बढ़ोतरी हो रही है। वहीं अयोध्या में सरयू खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। मंगलवार की शाम अयोध्या पुल के पास लगे मीटर गेज पर सरयू का पानी खतरे के निशान को तीन सेमी पार हो गया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार इसका असर तुर्तीपार सहित अन्य जगहों पर नजर आए। राप्ती नदी का पानी भी 24 घंटे में दो मीटर से अधिक बढ़ गया। इसी तरह से रोहिन नदी में पानी चढ़ने लगा है। त्रिमुहानी पर रोहिन 24 घंटे में डेढ़ मीटर तक बढ़ गई है। वहीं तुर्तीपार में सरयू खतरे का निशान छूने को बेताब है। यहां सरयू खतरे के निशान से सिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.