नई दिल्ली, जनवरी 19 -- बिहार के भागलपुर में डिजिटल अरेस्ट कर दंपति से 18.70 लाख की ठगी कर ली गई। साइबर फ्रॉड ने पति- पत्नी को बेटा-बेटी समेत गिरफ्तार कर लेने की धमकी दी। भागलपुर साइबर पुलिस ने समस्तीपुर के हसनपुर स्थित शाहपुर पटोरी के रहने वाले आरोपी अविनाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से कई एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र के चुनिहारी टोला की रहने वाली रत्ना गुप्ता ने ठगी का केस केस दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि चार जनवरी को अंजान नंबर से एक शख्स ने कॉल किया और बताया कि वह नेशनल सीक्रेट डिपार्टमेंट से बोल रहा है। मुंबई में पुलिस अधिकारी होने की बात कहने वाले उस शख्स ने कहा कि आप और संजय मिलकर मनी लांड्रिंग का काम करते हैं। उसने यह भी कहा कि आपकी रिकॉर्डिंग भी है। यही कहकर धमकाया और डिजिटल अरेस्ट कर लिया।बेट...