शामली, फरवरी 12 -- जिले के स्वास्थ्य विभाग में वर्षों से कार्यरत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने मंगलवार को वेतन भुगतान में हो रही देरी के विरोध प्रदर्शन किया। उ.प्र. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के बैनर तले संगीत शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मचारी जिलाधिकारी कार्यालय और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय पहुंचे और प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उ.प्र. शासन के नाम ज्ञापन सौंपा। पिछले दो माह से कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी खर्च प्रभावित हो रहे हैं। कई कर्मचारियों ने बताया कि वेतन में देरी के कारण उन्हें कर्ज लेने तक की नौबत आ रही है। ज्ञापन में कर्मचार...