शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- बंडा, संवाददाता। दो माह छह दिन से लापता युवक का शव शनिवार दोपहर उसके ही ताऊ के खेत में आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। शव काफी पुराना होने के कारण गल चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। गांव रसूलपुर गढ़िया निवासी अमर सिंह का 28 वर्षीय पुत्र राजेश 8 दिसंबर की सुबह खेत पर छुट्टा पशुओं को भगाने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ देर बाद गढ़िया मार्ग पर उसकी साइकिल और चप्पल पड़ी मिली, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर आसपास के खेतों में तलाश की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा और सीओ प्रवीण मलिक भी गांव पहुंचे थे। पुलिस ने परिवार के एक सदस्य को हिरासत में लेकर पूछताछ ...