हल्द्वानी, जनवरी 27 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। गौलापार निवासी एक बुजुर्ग महिला का तालाब से शव बरामद हुआ है। महिला दो माह से लापता थी। बरामद बुजुर्ग का शव पूरी तरह सड़ चुका था। इससे आसपास दुर्गंध आ रही थी। जिसके बाद ही लोगों को घटना का पता लगा। काठगोदाम पुलिस के मुताबिक पश्चिमी खेड़ा, गौलापार निवासी 85 वर्षीय जीवंती देवी 25 नवंबर से घर से लापता थी। वह घर पर दवा लेने के लिए हल्द्वानी जाने की बात कहकर निकली थी। लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। 26 नवंबर को काठगोदाम थाना में उनकी गुमशुदगी दर्ज हुई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार को बुजुर्ग महिला का शव गौलापार स्थित एक बंद स्टोन क्रशर के पीछे बने तालाब में सड़ी-गली हालत में मिला। शव से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ...