बांदा, अप्रैल 29 -- बांदा। सदर विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष के बीच मतभेद के चलते यहां कामकाज पूरी तरह ठप चल रहा था। यहां तक दो माह से कर्मचारियों के वेतन और पेंशनर्स के पेंशन का भुगतान भी रुका था। सोमवार को कानपुर जिला पंचायत के एएमए रवींद्र गुप्ता ने यहां अतिरिक्त कार्यभार संभाला। मंगलवार को उन्होंने करीब 18 कर्मचारियों का वेतन और 13 पेंशनर्स का पेंशन रिलीज किए जाने क फाइल पर हस्ताक्षर किए। बता दें कि गत वर्ष नवंबर में बोर्ड बैठक के दौरान जिला पंचायत में जमकर हंगामा हुआ था। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने एक-दूसरे पर आरोप मढ़े थे। प्रकरण के बाद से यहां कामकाज लगभग पूरी तरह ठप चल रहा था। यहां तैनात रहे अपर मुख्य अधिकारी (एएमए) धर्मेंद्र कुमार को शासन ने लखनऊ में अनुश्रवण प्रकोष्ठ में संबंद्ध करने के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.