गोरखपुर, सितम्बर 11 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब दो माह बाद दुबई से एक व्यक्ति का शव पहुंचा। एम्बुलेंस पर लदे शव को लेने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इस दौरान कई लोगों की आंखें नम हो गई। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम जैनपुर के अकटहवा टोला निवासी मगन कन्नौजिया पिछले कई वर्षों से दुबई में शटरिंग का कार्य करते थे। करीब दो माह पहले कार्य करते समय वह छत से गिर गया, जिससे उसे गम्भीर चोटें आईं। आनन-फानन में लोग अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो मृतक का शव गांव मंगवाने के लिए दौड़ लगाने लगे। सरकार के प्रयास से गुरुवार को शव लखनऊ पहुंचा। यहां से एंबुलेंस से दोपहर में शव उसके पैतृक गांव पहुंचा तो बड़ी संख्या में लोग जुट गए। शव को देखकर सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.