मऊ, अप्रैल 26 -- मऊ। उच्च न्यायालय द्वारा जारी पूर्व निर्देश व सिविल कोर्ट सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के प्रस्ताव पर प्रचंड गर्मी को देखते हुए जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार ने सिविल कोर्ट के न्यायालय और कार्यालय के समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया। जनपद न्यायाधीश द्वारा जारी आदेश के तहत सिविल कोर्ट के कार्यालय का समय मई-जून दो माह सुबह 6.30 बजे से अपराह्न 1.30 बजे तथा न्यायालय का समय 7 बजे से 1 बजे व लंच का समय 10.30 से 11 बजे तक का रहेगा। जानकारी देते हुए प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार शाही ने बताया कि जुलाई माह से कचहरी का समय पूर्ववत रहेगा। सिविल कोर्ट सेन्ट्रल बार के अध्यक्ष दारोगा सिंह और महामंत्री अजय कुमार सिंह ने बार के प्रस्ताव पर कचहरी मार्निंग करने पर आभार प्रकट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.