देवघर, फरवरी 22 -- प्रखंड के चरघरा अवस्थित मां वैष्णवी काली मंदिर में आयोजित श्री श्री 108 शिवशक्ति महायज्ञ को लेकर रविवार को कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान कलश शोभा यात्रा में कलश के साथ 808 महिलाएं व कुंवारी कन्याए सहित ग्रामीण शामिल हुए। गाजे-बाजे के साथ सभी चरघरा काली मंदिर से जय शिव व हर-हर महादेव का उद्घोष करते हुए अजय नदी के नवाडीह घाट पहुंचे। जहां आचार्य पंडित रवि शास्त्री एवं उदय शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सर्वप्रथम यजमान विवेकानंद शाही सपत्नीक द्वारा विधिवत कलश में जल भरा गया। उसके बाद कलश लिए सभी महिलाओं व कन्याओं ने कलश में जल भरकर कलश माथे पर लेकर वापस चरघरा काली मंदिर पहुंचे। मौके पर पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, जिला परिषद सदस्य जितेंद्र कुमार सिंह, पूर्व मुखिया सुजाता देवी व लालू मिश्र, पंसस गंगाध...