कोडरमा, जनवरी 29 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। बीते दो महीने से लापता चंदवारा निवासी 23 वर्षीय युवक दर्शिल बर्णवाल (पिता मनोहर मोदी) का शव गुरुवार की शाम चंदवारा पुलिस ने बरामद किया। शव चंदवारा पुराने थाना के पीछे स्थित सुखदेव मोदी के घर के पास एक कुएं से बरामद किया गया। जिस स्थान से शव मिला है, वह मृतक के घर से महज कुछ ही दूरी पर स्थित है। बताया जाता है कि शव काफी सड़ी-गली अवस्था में था, जिसके कारण उसकी पहचान करने में शुरुआत में कठिनाई हो रही थी। कुएं से तेज दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चंदवारा पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला। शव के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया, जिसके आधार पर मृतक की पहचान दर्शिल बर्णवाल के रूप में की गई। शव मिलने की खबर क्षेत्र में आग...