हल्द्वानी, मार्च 24 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी से दो महीने पहले लापता हुई नाबालिग किशोरी यहीं के रहने वाले एक युवक के साथ बिहार से बरामद हुई है। पुलिस दोनों को लेकर बिहार से हल्द्वानी आ गई है। पूछताछ में दोनों के प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि जनवरी में एक युवक और नाबालिग किशोरी हल्द्वानी से लापता हो गए थे। दोनों को काफी दिनों तक पुलिस ने ट्रेस किया लेकिन लोकेशन नहीं मिली। बीते दिनों पुराने नंबर को नाबालिग ने मोबाइल पर ऑन किया तो लोकेशन बिहार में ट्रेस हो गई। इसके बाद पुलिस की टीम बिहार के लिए रवाना हुई। यहां लाकर दोनों से पूछताछ चल रही है। हालांकि मामले में पुलिस ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.