मुजफ्फरपुर, नवम्बर 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र से दो महीने पहले लापता हुई किशोरी को पुलिस ने स्टेशन रोड से बरामद कर लिया है। किशोरी माड़ीपुर की रहने वाली है। वह 20 सितंबर से गायब थी। इस संबंध में उसके पिता ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें कुढ़नी थाना क्षेत्र के बंगरा निवासी एक युवक को आरोपित किया था। पुलिस ने हाल ही में आरोपित युवक के घर पर इश्तेहार भी चिपकाया था। बरामदगी के बाद किशोरी का कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया। इसमें उसने अपहरण की घटना से इनकार किया। आईओ राम ईश्वर ने बताया कि पहले वह अपने माता-पिता के घर जाने के लिए तैयार नहीं हो रही थी। इसके बाद उसे सुधार गृह भेजने का आदेश दिया गया। फिर देर शाम माता-पिता के घर जाने के लिए राजी हो गई। कोर्ट से आदेश लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.