हापुड़, मार्च 18 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के फ्रीगंज रोड स्थित मोहल्ला सराय चांद खां में कुछ लोगों ने धोखाधड़ी करने के संबंध में बातचीत के लिए बुलाए तीन व्यक्तियों के साथ जमकर मारपीट कर घायल कर दिया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। मोहल्ला कोटला मेवातियान निवासी रियाज अहमद कुरैशी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी फ्रीगंज रोड स्थित मोहल्ला सराय चांद खां निवासी जावेद के साथ पुरानी जान पहचान थी। उनके साथ जावेद ने धोखाधड़ी की थी। इस संबंध में उन्होंने चार मार्च को एसपी से शिकायत की थी। जिसमें नगर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोमवार को जावेद के भाई शोएब न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.