छपरा, जनवरी 31 -- जलालपुर। प्रखंड के विशुनपुरा गांव में आपसी विवाद में दो महिलाओं को गड़ासी व पहसुल से वार कर पड़ोस की महिलाओं ने गंभीर रूप घायल कर दिया। घायल महिलाएं स्व. सुरेन्द्र महतो की पत्नी शांति कुंवर और पुत्री नेहा कुमारी बताई गई है। घायल महिलाओं का इलाज सामुदायिक अस्पताल जलालपुर में किया गया। इस संबंध में घायल महिला ने आरोपियों के विरुद्ध थाने में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बकरा लदी स्कॉर्पियो पुलिस ने की जब्त,सप्लायर फरार दरियापुर। डेरनी थाना क्षेत्र के ठीका मही नदी के बांध से बकरी व बकरा लदी स्कॉर्पियो को पुलिस ने जब्त किया है। स्कॉर्पियो में 5 बकरियां व 13 बकरे लदे थे। थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी ने बताया कि रात्रि गश्ति के दौरान डेरनी बेला पथ पर ठीका मही नदी के बांध के समीप संदिग्ध स्थिति में एक स्कॉर्पियो को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.