सोनभद्र, फरवरी 9 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज नगर के सिविल लाइन रोड पर स्थित सिटी कार्ट माल में दो महिलाओं में जमकर मारपीट हो गई। महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ शापिंग करते हुए पकड़ लिया था। जिसके बाद दोनों में विवाद बढ़ गया और वह मारपीट में बदल गई। सोमवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता है। सिटी कार्ट माल में पत्नी ने अपने पति को प्रेमिका के साथ खरीदारी करते देख लिया। इसके बाद पत्नी आक्रोशित होकर अपनी पति के प्रेमिका से मारपीट शुरू कर दी। दोनों महिलाओं के बीच हाथापाई इतनी बढ़ गई कि माल में अफरा-तफरी मच गई। मामला बढ़ता देख पति मौके से फरार हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों महिलाएं एक-दूसरे को धक्का दे रही हैं और बाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.