जमशेदपुर, फरवरी 20 -- पटमदा प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को प्रखंड शिक्षा समिति की बैठक बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षकों की कमी से स्कूलों के पठन-पाठन में हो रही असुविधाओं पर चर्चा की गई। विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कुमारी अनीता सिन्हा से एकल विद्यालयों में कम से कम दो शिक्षकों की पदस्थापना की मांग की है। बैठक में चर्चा के बाद पटमदा के पश्चिम बंगाल सीमावर्ती क्षेत्र स्थित गेरुवाला व बनकुंचिया मध्य विद्यालय को उत्क्रमित उच्च विद्यालय में उत्क्रमण हेतु प्रस्ताव पारित कर जिला कार्यालय को भेज दिया गया। विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि दोनों मध्य विद्यालयों का उच्च विद्यालय में उत्क्रमण हो जाने से उस क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए 15 किमी दूरी तय करने की जरूरत नहीं पड़े...