रांची, जून 27 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुजी की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। इस दौरान श्रम मंत्री संजय यादव भी साथ मौजूद रहे। कांग्रेस झारखंड प्रभारी के. राजू के निर्देश पर डॉ. अंसारी एवं झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी बेला प्रसाद को संताल परगना दौरे से तत्काल दिल्ली भेजा गया था। दिल्ली पहुंचते ही दोनों नेता गंगाराम अस्पताल पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर गुरुजी की स्थिति जानी और डॉक्टरों से भी चर्चा की। खरगे ने निर्देश दिया कि वे लगात...