मुरादाबाद, मई 30 -- भोजपुर। थाना क्षेत्र के गांव कुम्हारों वाली मिलक सैलाथान निवासी ग्रामीण ने गांव के चार युवकों के खिलाफ धोखे से जंगल में बुलाकर मारपीट कर घायल कर देने एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक शरद मलिक को दी तहरीर में शाहबुद्दीन पुत्र अहमद नबी ने कहा है कि 25 अप्रैल की रात को साढ़े आठ बजे गांव के कासिम व मौज्जम पुत्र युनूस,अकरम पुत्र आबिद और अरमान पुत्र जाहिद ने काम के बहाने फोन करके धोखेबाजी से जंगल में बुलाया। आरोपियों ने लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। फोन करके गांव से इब्राहीम और ओसामा को बुलाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.