फतेहपुर, फरवरी 4 -- गोल के बाहर और खेल के अंदर रहने वाली जनपद पुलिस की मनमानी सिर चढ़ कर बोल रही है। जायज क्या नजायज..थानों में खुलेआम वसूली जारी है। यह आरोप बिंदकी विधायक जय कुमार जैकी ने लगाए हैं। उन्होंने मंगलवार को एक सार्वजानिक व्हाट्सएप ग्रुप में जाफरगंज पुलिस के उत्पीड़न की कहानी बता जिले की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किये हैं। बिंदकी विधायक ने एक सार्वजनिक व्हाट्सएप ग्रुप में जाफरगंज थाना पुलिस की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा करते हुए इसे खुली मनमानी, अवैध हिरासत और वसूली का मामला बताया है। विधायक जय कुमार जैकी ने बताया कि जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से 23 जनवरी को बालिग एक युवती स्वजातीय बालिग युवक के साथ चली गई। 27 जनवरी को जाफरगंज थाना पुलिस ने युवक के पिता रामबाबू रैदास और उनके दो पुत्रों सोनू व सुनील को थाने में ...