समस्तीपुर, जून 5 -- शाहपुर पटोरी। पटोरी थाना क्षेत्र के तारा धमौन गांव में बुधवार सुबह दो भाइयों के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने पहुंची बहन सुनीता देवी (48) को गोली लग गई। सुनीता को गंभीर हालत में अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां से डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी भाई कंचन राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोगों ने बताया कि ताराधमौन पंचायत के वार्ड 5 निवासी कृष्णा राम के पुत्र जितेंद्र राम व कंचन राम के बीच घर व जमीन को लेकर विवाद है। बुधवार सुबह करीब सात बजे जितेंद्र राम और उसकी मां फूलो देवी के बीच विवाद हो रहा था। इस दौरान जितेंद्र व कंचन की सगी बहन सुनीता मां और भाई के बीच विवाद को सुलझाने पहुंची। इस दौरान कंचन भी वहां पहुंच गया। कंचन को देखते ही जितेंद्र घर से लाठी ...