गिरडीह, जनवरी 21 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। ग्राम पंचायत हरिला में दो सहोदर भाइयों के घरों का छप्पर फाड़ कर बदमाशों ने सोमवार की रात हजारों रुपए मूल्य का सामान चुरा लिया। घटना की रात दोनों घरों में ताला बंद था। परिवार के सदस्य जमुआ थाना क्षेत्र के चंदूडीह गांव रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। रिश्तेदार के घर से वे लोग दूसरे दिन दोपहर को घर वापस लौटे। तब लोगों को चोरी की घटना की जानकारी हुई। फिर बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर भुक्तभोगी द्वारा घटना की सूचना दी गई। थाना में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया है कि अर्जुन दास और ललन दास दोनों सहोदर भाई हैं। दोनों भाई बाहर में मजदूरी करता है। घर पर अर्जुन दास की पत्नी कौशल्या देवी व ललन दास की पत्नी अलग अलग घर में रहती है। घटना के दिन दोनों घरों में ताला बंद कर वे लोग बेटी के घर गई थी। घर सूना पाकर बदमाशों द...