बलिया, मई 11 -- बिल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। उभांव थाना क्षेत्र के एकसार चौकिया गांव में शुक्रवार की देर रात एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। मामले ने तूल पकड़ लिया और भाइयों के बीच मारपीट हो गयी। इस दौरान विवाद को शांत करने की कोशिश कर रहे एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उसे मऊ के एक निजी अस्पताल में ले गए और भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गयी। एकसार चौकिया गांव में सूरज गोंड़ के पुत्र सागर का बरइच्छा कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर पिंटू गांड का उसके भाई से विवाद हो गया। इस दौरान विवाद स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.