जहानाबाद, जनवरी 9 -- छापेमारी में 55 लीटर महुआ शराब जब्त जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। जिले में सक्रिय शराब के धंधेबाजों और आपराधिक मामलों में फरार अभियुक्तों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा छापामारी की जा रही है। शराब का धंधा करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर है। इसी क्रम में गुरुवार की देर रात तक पुलिसकर्मियों ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर सात लोगों को गिरफ्तार जिसमें शराब के मामले में एक व्यक्ति शामिल हैं। छह की गिरफ्तारी पूर्व से दर्ज कांडों में हुई है। पुलिस कर्मियों ने सर्च अभियान के दौरान दो अड्डे पर बनाई गई दो भट्ठी को तोड़ा और वहां रखे तकरीबन पांच सौ किलो ( पांच क्विंटल) जावा महुआ नष्ट कर 55 लीटर निर्मित शराब जप्त की। शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार अवैध कमाई के उद्देश्य से धंधेबाजों ने बधार में भट्ठी बनाई थ...