गढ़वा, मई 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। अवैध देशी शराब के कारोबारियों के विरुद्ध सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार का अभियान जहर पर कहर लगातार जारी है। सोमवार को बिशनपुरा मझिआंव रोड स्थित पतरिया गांव में बांकी नदी के किनारे चोरी छुपे चल रही दो अवैध शराब निर्माण की बड़ी भट्ठियों को नष्ट कर दिया गया। उस दौरान लगभग 600 किलोग्राम अर्द्ध निर्मित शराब (महुआ जावा) व लगभग 20 लीटर निर्मित शराब को बहा दिया गया। दरअसल एसडीएम के हेल्पलाइन नंबर पर लगातार विधि व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर गोपनीय सूचनायें प्राप्त होती रहतीं हैं। उसी के आलोक में या तो संबंधित अधीनस्थ अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाता है या फिर क्षेत्र भ्रमण के दौरान एसडीएम द्वारा स्वयं छापेमारी की जाती है। उसी क्रम में छापेमारी के दौरान एसडीएम ने अपने अंगरक्षकों व स्टाफ की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.