कौशाम्बी, मई 2 -- डीएम मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को उद्यमियों की समस्याओं के संबंध में सम्राट उदयन सभागार में बैंकर्स के साथ बैठक की। इस दौरान बगैर ठोस कारण के उद्यमियों के आवेदन निरस्त करने वाले दो बैंकों के शाखा प्रबंधकों के विरुद्ध तहरीर देने का निर्देश दिया। डीएम ने बैंक ऑफ बड़ौदा मंझनपुर में 35 आवेदन लम्बित होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अन्दर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। एसबीआई करारी के आवेदनों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की तो बताया गया कि 37 आवेदन पत्र लम्बित हैं। इसमें मत्स्य विभाग का एक एवं उद्यान विभाग के दो शेष मुख्यमंत्री युवा रोजगार के लम्बित थे। इसमें सात का लोन स्वीकृत कर दिया गया है। कुछ पत्रावलियों में कागजातों की कमी थी, जिसे पूरा कराते हुए अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.