एक संवाददाता, अप्रैल 3 -- बिहार के खगड़िया जिले में दो बेटों का झगड़ा सुलझाने में एक पिता की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज मामला गोगरी थाना क्षेत्र के उसरी गांव का है। पुलिस ने पिता की हत्या के आरोप में एक पुत्र को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय पारो यादव के रूप में हुई है। उसके दो बेटे श्रवण और सार्जन यादव किसी बात पर बुधवार को झगड़ रहे थे। जब पिता पारो यादव उनके विवाद को सुलझाने गए तो सार्जन ने उनके पेट में चाकू घुसेड़ दिया। आरोपी सार्जन यादव ने बीच बचाव करने आए श्रवण और मामा विमल यादव को भी चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इस खूनी खेल से घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन तीनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। नाजुक हालत में पिता पारो यादव को भागलपुर रेफर कर दिया गया। भागलपुर के अस्पताल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.